उत्तर प्रदेश में दर्दनाक हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, पांच की मौत और तीन गंभीर

Uttarakhand Press 21 October 2023: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ जाते समय शुक्रवार देर रात करीब एक बजे अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया गया है कि, हादसे का शिकार होने वाला परिवार दिल्ली में रहता है। पीड़ित लोग झारखंड के रहने वाले हैं। कार सवार शनिवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली से झारखंड के लिए इको कार से जा रहे थे।

जीरो पॉइंट से 25 किलोमीटर पर अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सभी आठ लोगों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पांच लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। तीन लोगों को हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में उपेंद्र बैठा पुत्र रामप्रीत बैठा (38) निवासी जेजे कॉलोनी फेस- 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली, बिजेंद्र बैठा पुत्र रामप्रीत बैठा (36) निवासी जेजे कॉलोनी फेस- 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली, कांति देवी पत्नी बिजेंद्र बैठा (30), निवासी जेजे कॉलोनी फेस- 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली, ज्योती पुत्री बिजेंद्र बैठा (12), निवासी जेजे कॉलोनी फेस- 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली, सुरेश पुत्र श्रीकांत कामत बैठा (45) निवासी जेजे कॉलोनी B2 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली शामिल हैं। ये सभी मूल रूप से झारखंड के पलामू के थाना हुसैनाबाद के जपला कचरा गांव के रहने वाले थे।

घायलों में सूरज पुत्र उपेंद्र बैठा (16) निवासी जेजे कॉलोनी फेस 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली, आयुष पुत्र बिजेंद्र बैठा (08) निवासी जेजे कॉलोनी फेस 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली, आर्यन पुत्र बिजेंद्र बैठा (10) निवासी जेजे कॉलोनी फेस 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली शामिल हैं।

Read Previous

Murder In Uttarakhand: हरिद्वार में घर में अकेली महिला की गला दबाकर हत्या, लूटपाट का अंदेशा, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

Read Next

Uttarakhand: रामनगर पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत , OBC महिलाओं के आरक्षण के लिए सब कोटा बनाने की मांग की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

?>