Udham Singh Nagar: युवक ने धर्म छिपाकर तलाकशुदा महिला से शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया

Uttarakhand Press 15 June 2023 रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप में एक युवक ने धर्म छिपाकर एक तलाकशुदा महिला से नजदीकियां बढ़ाई और शादी करने का झांसा देेकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला का तीन बार गर्भपात भी करा दिया। आरोपी ने महिला के धर्मांतरण का भी दबाव बनाया। पुलिस ने तीन बच्चों के पिता सहित छह परिजनों पर केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता तलाकशुदा होने के साथ ही एक बच्चे की मां है।
ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी एक महिला ने तहरीर में बताया कि तीन साल पहले उसकी मुलाकात थाना भोट जिला रामपुर निवासी शकील से हुई। उस समय शकील ने अपना नाम राहुल बताया था। इसके बाद महिला और आरोपी के बीच नजदीकियां बढ़ गई। आरोपी ने महिला से शादी करने और हमेशा साथ निभाने का वादा किया। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। महिला तीन बार गर्भवती हुई तो आरोपी ने दवा खिला कर उसका गर्भपात करा दिया। बाद में महिला को फेसबुक से मालूम हुआ कि आरोपी का असली नाम शकील है। शकील शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं।

महिला ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा शादी करने के लिए उसने महिला पर धर्म बदलने का दबाव भी डाला। इसके अलावा आरोपी के ताऊ हसीन, चाचा हनीफ, शौकीन, भाई अनीस और इमरान ने महिला का गला काट कर हत्या करने की धमकी दी। सीओ सिटी अनुषा बडोला का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Read Previous

Almora: अल्मोड़ा में पानी के लिए हाहाकर, टैंकर से बुझ रही लोग की प्यास

Read Next

Haridwar लक्सर में युवती की सगाई तुड़वाकर जान से मारने की देता था धमकी आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

?>