![](https://uttarakhandpress.com/wp-content/uploads/2023/06/t.jpg)
Uttarakhand Press News, 07 June 2023: गुरुग्राम: एक ऑटो वर्कशॉप में काम करने वाली युवती ने कंपनी के बेटे पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी धर्म परिवर्तन का भी दबाव बना रहा था।
कंपनी के दूसरे कर्मचारी ने अपने ससुर को डीएसपी बताते हुए युवती को धमकी दी थी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो उसे फर्जी केस में फंसा देंगे। पीड़िता की शिकायत पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से फरीदाबाद निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि कंपनी के मालिक के बेटे ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
बाद में आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता ने आरोपी के पिता से बात की तो उन्होंने भी सुनवाई नहीं की। इसके बाद कंपनी में काम करने वाले दूसरे कर्मचारी ने उसे पुलिस की धमकी दी। मामले में पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।