Ayodhya Ram Mandir: श्रीराम मंदिर में इस दिन से शुरू हो जाएगी पूजा..? यूपी के मंत्री ने दी जानकारी..

Uttarakhand Press News, 07 June 2023: यूपी के मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा है कि राम मंदिर मोदी सरकार के बीते नौ साल की उपलब्धि है। राम मंदिर में 2024 से पूजा शुरू हो जाएगी।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण पूरा कर 22 जनवरी 2024 से पूजा शुरू हो जाएगी। मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद कौशल किशोर के कराए विकास कार्यों की जानकारी देने के लिए वीवीआईपी गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने यह दावा किया। उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धि है।

पिछले नौ साल में देश और प्रधानमंत्री दोनों का सम्मान बढ़ा है। नौ साल पहले देश की अर्थव्यवस्था 10वें नंबर पर थी, जो अब पांचवें स्थान पर है। सरकार का पूरा पैसा भी आम आदमी तक डीबीटी के जरिये के उसके बैंक खाते में पहुंच रहा है।

नौ साल में 3.5 करोड़ मकान शहरी क्षेत्र में दिए हैं। ग्रामीण इलाकों में घर-घर शौचालय बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश में एम्स बढ़कर सात से 15 हो चुके हैं। 700 नए मेडिकल कॉलेज बने। हाईवे निर्माण की गति भी 12 से बढ़कर 40 किमी प्रतिदिन हो चुकी है। पहले स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी की बात होती थी, अब स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की बात होती है।

Read Previous

कंपनी मालिक के बेटे ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का डाला दबाव

Read Next

बिहार में होगा विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग स्थापित, इसी महीने शुरू होगा विश्व के सबसे बड़े मंदिर का निर्माण..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

?>