दो दिन पहले लापता हुए भाई-बहन, छत पर रखे संदूक में मिले दोनों के शव, सामने आई मौत की दर्दनाक वजह

Uttarakhand Press News, 07 June 2023: दिल्ली के जामिया नगर इलाके में मंगलवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जामिया नगर के जोगाबाई एक्सटेंशन में संदूक बंद होने से मासूम बहन-भाई की दम घुटने से मौत हो गई। बच्चों की बड़ी बहन (14) ढूंढते हुए छत पर गई और संदूक को खोला तो उसमें नीरज (आठ) और आरती (छह) मृत पड़े हुए थे। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि बच्चे बॉक्स में खेल रहे थे। खेलते हुए संदूक का ढक्कन ऊपर से बंद हो गया। बच्चे संदूक को खोल नहीं पाए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद दक्षिण-पूर्व जिले के उपायुक्त राजेश देव वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए थे। जामिया नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर लिया है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार चौकीदार की नौकरी करने वाला बलबीर बड़ी बेटी, छोटी बेटी आरती व इकलौते बेटे के साथ एफ-दो जोगाबाई एक्सटेंशन में रहता है। जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि पुलिस को मंगलवार शाम सात बजे सूचना मिली थी कि दो बच्चों के शव संदूक में पड़े हुए हैं। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को पोस्मार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस को जांच में पता लगा कि दोनों की बच्चे मंगलवार दोपहर 3.30 बजे से गायब थे। इन्होंने दोपहर का खाना परिवार के सदस्यों के साथ खाया था। परिजनों ने बच्चों को ढूंढना शुरू किया।
बड़ी बहन छत पर गई और संदूक को खोलकर देखा तो दोनों के शव उसमें पड़े हुए थे। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ये स्पष्ट हो जाएगा कि दोनों बच्चों की मौत कैसे हुई है। इस दर्दनाक घटना के बाद मुहल्ले में मातम का माहौल पसर गया था।

दो दिन पहले बड़ी बहन ने मना किया था:
पुलिस को जांच में पता लगा कि दो दिन पहले भी नीरज व आरती बॉक्स में खेल रहे थे। उस दिन बड़ी बहन समय से छत पर चल गई और संदूक में खेलने से मना किया था। बड़ी बहन ने यह भी कहा था कि आगे से इस संदूक में मत खेलना। इस मामले में परिजनों की लापरवाही भी सामने आ रही है कि आखिर पुराना संदूक छत पर क्यों रखा हुआ था।

Read Previous

Positive News: हल्द्वानी जेल में ज्ञान की पाठशाला, 18 से 21 साल के छात्र, शिक्षक बने ग्रेजुएट बंदी..

Read Next

कंपनी मालिक के बेटे ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का डाला दबाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

?>