शादी का झांस देकर छह माह तक देवर ने बनाए विधवा भाभी से संबंध, पीड़िता बोली- इस वजह से सहती रही सब

Uttarakhand Press 14 October 2023: ग्रेटर नोएडा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक सेक्टर में रहने वाले बड़े भाई की मौत के छोटे भाई ने भाभी को शादी का झांस देकर छह माह तक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने कंपनी में काम करने वाले भाई की हादसे में मौत के बाद क्षतिपूर्ति में मिले चार लाख रुपयों को आरोपी व ससुराल वालों ने हड़प लिए। पीड़िता की शिकायत पर मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

बीटा-2 थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान फर्रुखाबाद के आशीष के रूप में हुई है। आरोपी को नट मढैय्या गोलचक्कर से गिरफ्तार किया गया है। महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पति एक कंपनी में काम करते थे। कुछ महीने पहले महिला के पति की हादसे में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसे कंपनी की तरफ से क्षतिपूर्ति में चार लाख रुपये मिले थे। ये रुपये आरोपी देवर व अन्य ससुराल वालों ने ले लिए।
आरोपी देवर ने महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया। आरोपियों ने महिला के रुपये भी हड़प लिए। पुलिस का कहना है कि आरोपी आशीष को दुष्कर्म आदि के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Read Previous

Uttarakhand Crime: आरोपित ने सात साल के बच्चे को अश्लील वीडियो दिखाकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Read Next

फेसबुक दोस्त पर भरोसा कर होटल में मिलने पहुंची छात्रा, तभी पड़ गया पुलिस का छापा, हकीकत जान छूटे पसीने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

?>