Uttarakhand: देहरादून में पिता ने रिश्ते को किया कलंकित, सौतेली बेटी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचा

Uttarakhand Press 11 August 2023: देहरादून। कैंट कोतवाली क्षेत्र। पिता ने सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित को उसके गांव बदायूं से गिरफ्तार किया।

शहर के अलग-अलग थानों में दुष्कर्म के तीन मामले सामने आए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपित उत्तर प्रदेश में बदायूं, बिजनौर और सहारनपुर के रहने वाले हैं।

पहला मामला कैंट कोतवाली क्षेत्र का है। यहां आरोपित ने अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित को यूपी के बदायूं से गिरफ्तार कर लिया है। कैंट कोतवाली की बिंदाल चौकी प्रभारी शैंकी कुमार के अनुसार, क्षेत्र की एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपित उसका दूसरा पति है।

सौतेली बेटी के साथ किया दुष्कर्म:
बीते सात अगस्त की शाम को जब वह घर आई तो देखा कि उसका पति बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर आरोपित ने दोनों को पीटा। बेटी ने मां को बताया कि आरोपित ने पहले भी उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकाया कि अगर किसी को बताया तो वह मां-बेटी को जान से मार देगा।

आरोपित को नौ अगस्त को किया गया गिरफ्तार:
महिला ने बताया कि जब वह शिकायत करने के लिए पुलिस के पास जा रही थी तो आरोपित ने उसे कमरे में बंद कर दिया और फरार हो गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपित बदायूं भाग गया था। नौ अगस्त की देर रात आरोपित को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।

Read Previous

NAINITAL: एक हजार परिवारों पर संकट, पर्वतीय क्षेत्र में सड़क किनारे बनी दुकानों का मामला

Read Next

नैनीताल: भंडारे में जा रहे दो चचेरे भाई नदी के तेज बहाव में बहे, एक को बचाया, दूसरे का शव बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

?>