Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई देने वालों का लगा तांता, व्यक्त किया सभी का आभार

Uttarakhand Press 16 September 2023: CM Pushkar Singh Dhami Birthday मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) के जन्म दिवस के अवसर पर आज उन्हें मुख्यमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रदेशभर से आये लोगों ने शुभकामनाएं दी। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर लोगों द्वारा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) के जन्म दिवस के अवसर पर आज उन्हें मुख्यमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रदेशभर से आये लोगों ने शुभकामनाएं दी। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर लोगों द्वारा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) के जन्म दिवस को आज प्रदेशभर में युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं। सुबह से ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी:
मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के अलावा जहां-जहां पर मुख्यमंत्री इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचे वहां लोग उन्हें शुभकामनाएं देते नजर आए। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जन्मदिन के मौके पर लोगों का इतना प्यार पाकर वे अभिभूत हैं।

मुख्यमंत्री ने जन्मदिवस पर शुभकामना के लिए लोगों का जताया आभार:
उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने उनके जन्म दिवस पर शुभकामना प्रेषित करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश उनके जन्म दिवस पर प्रदेशवासियों ने जो आशीर्वाद दिया है, उसके लिए वे प्रदेश की जनता के आभारी है। मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर जन सेवा के लिए लोगों द्वारा किये गये कार्यों के लिए भी उन्होंने आभार व्यक्त किया।

सीएम धामी के जन्मदिन पर ट्विटर पर ट्रेंड करता है #Yuvasankalpdiwas
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर #Yuvasankalpdiwas, X (ट्विटर) पर नंबर 1 पर ट्रेंड करता रहा। सोशल मीडिया साइट पर भी मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता जमकर देखने को मिली। इस दौरान #Yuvasankalpdiwas के साथ तमाम लोगों ने X पर उन्हें शुभकामनाएं दी जिसके फलस्वरूप यह हैशटैग नंबर 1 पर ट्रेंड करता रहा।

मुख्यमंत्री आवास पर मंत्रीगणों व पार्टी पदाधिकारियों ने किया भेंट:
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगणों, विधायकगणों, पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री आवास में प्रशासनिक एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उन्हें जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में सूचना विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें जन्म दिवस की शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री ने उनके जन्म दिवस पर शुभकामना देने वाले सभी जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Read Previous

Kaushambi Triple Murder: बेटी, दामाद और ससुर की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित परिजनों ने फूंके आधा दर्जन घर

Read Next

Uttarakhand: दिल्ली से टिहरी घूमने आए चार पर्यटकों की कार मैक्स से टकराई, एक की मौत व पांच घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

?>