Uttarakhand: गंगोत्री हाईवे पर अचानक गिरी चट्टान , हाईवे पर आई बड़ी दरारें, जाने पुरे मामले

Uttarakhand Press News, 02 March 2023: गंगोत्री हाईवे डबरानी में भारी भूस्खलन से आवाजाही ठप हो गई है। यहां आज गुरुवार सुबह अचानक चट्टान भरभरा कर हाईवे पर आ गिरी। चट्टान के हाईवे पर आने से हाईवे पर भी दरारें उभर आई हैं। सूचना पर बीआरओ की टीम मशीनरी के साथ हाईवे को खोलने के काम में जुट गई है।

गुरुवार सुबह करीब आठ बजे गंगोत्री हाईवे पर डबरानी में अचानक चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गिरा। गनीमत रही कि इसकी जद में कोई नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं चट्टान टूटने से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है।

सूचना पर बीआरओ ने अपनी तीन मशीन सहित करीब 10 मजदूरों की टीम को मौके भेजा। जिसने हाईवे पर आवाजाही बहाल करने का काम शुरू कर दिया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि करीब तीन घंटे बाद छोटे वाहनों के लिए आवाजाही बहाल कर दी गई है। दोपहर तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

Read Previous

Uttarakhand: होली से पहले आम आदमी को बड़ा झटका, रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें अब कितने बढ़े दाम

Read Next

Big Fraud : आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन, महेन्द्र सिंह धोनी समेत कई सितारों के नाम पर 50 लाख की ठगी, पुलिस ने किया पर्दाफाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

?>