सितारगंज : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, रिश्तेदारी से लौटते समय हुआ था हादसा

Uttarakhand Press 01 August 2023: सितारगंज रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया है। साधुनगर सितारगंज निवासी 35 वर्षीय अजय पाल सिंह राणा पुत्र दशरथ सिंह मजदूरी कर परिवार की आजीविका चलाता था। 31 जुलाई को वह रिश्तेदारी में बाइक पर खटीमा आया था। रात में लौटते वक्त सितारगंज रोड पर हादसा हुआ।

सितारगंज रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया है।

साधुनगर सितारगंज निवासी 35 वर्षीय अजय पाल सिंह राणा पुत्र दशरथ सिंह मजदूरी कर परिवार की आजीविका चलाता था। 31 जुलाई को वह रिश्तेदारी में बाइक पर खटीमा आया था। रात में लौटते वक्त सितारगंज रोड पर झनकट के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक पर टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की हैं दो संतानें:
आसपास के लोगों ने उसे उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर स्वजनों को सौंप दिया। अजय पाल के घर में उसकी पत्नी सुनीता और दो बच्चे 9 वर्षीय सानू, 16 वर्षीय रितिक हैं।

Read Previous

हैवानियत: खाना खिलाया, शराब पिलाई फिर दुष्कर्म के बाद कर दी महिला की हत्या, कूड़ेदान के पास फेंका शव

Read Next

सीमा हैदर मामले में सीएम योगी ने पहली बार दी प्रतिक्र‍िया, जान‍िए क्‍या बोले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

?>