![](https://uttarakhandpress.com/wp-content/uploads/2023/01/WhatsApp-Image-2023-01-20-at-11.37.51-AM.jpeg)
Uttarakhand Press news, 20 January 2023: नई दिल्ली। Republic Day आने वाला है। इस दिन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस दिन परेड आयोजित की जाती हैं। इस परेड को देखने के लिए हजारों लोग दुनियाभर से आते हैं। यहां अगर आपको एंट्री लेनी है तो आपको टिकट खरीदना होता है। आप अगर अपने लिए या अपने दोस्तों के लिए टिकट खरीदना चाहते हैं तो आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह काम आप ऑनलाइन ही कर सकते हैं।
इस पोर्टल के जरिए टिकट्स की बिक्री की जा रही है। एक दिन में कितने टिकट मिलेंगे यह सुबह 9 बजे वेबसाइट पर जारी किया जाता है। इनकी कीमतें 20 रुपये से 500 रुपये तक होती हैं। आइए जानते हैं कि आप कैसे ऑनलाइन परेड का टिकट बुक कर सकते हैं।
Republic Day Parade: कैसे बुक करें ऑनलाइन टिकट
- सबसे पहले आपको www.aamantran.mod.gov.in पर जाना होगा। फिर आपको लॉगइन करना होगा। इसके लिए आपको अपना नंबर डालना होगा और फिर कैप्चा डालना होगा। इसके बाद Send OTP पर क्लिक करें। OTP डालने के बाद आप लॉगइन कर सकते हैं।
- अगर आपने इससे पहले इस पर रजिस्टर नहीं किया है तो आपको साइनअप करना होगा। यहां आपको अपनी निजी डिटेल्स डालनी होंगी। इसके बाद आपके नंबर पर OTP आएगा उसे एंटर कर दें।
- अब यहां से वो इवेंट सेलेक्ट करें जिसे आप अटैंड करना चाहते हैं। इसमें आपको Republic Day Parade, Republic Day Parade, Rehearsal – Beating the Retreat, Beating the Retreat – FDR and Beating the Retreat Ceremony विकल्प मिलेंगे। आप सफलतापूर्वक रजिस्टर हो जाएंगे। फिर आपको दोबारा से लॉगइन करना होगा।
- आपको सभी की डिटेल्स डालनी होंगी जो भी इवेंट में जाना चाहते हैं। इसके साथ ही उनका आईडी प्रूफ भी अपलोड करना होगा। इसके साथ ही कुछ डिटेल्स भी डालनी होंगी
- इसके बाद आपको पेमेंट प्रोसीड करनी होगी और ऑर्डर को कम्प्लीट करना होगा।
- सभी टिक्टस पर यूनीक क्यूआर कोड दिया गया होगा जिसे परेड वैन्यू पर स्कैन किया जाएगा।
- अगर आप ऑनलाइन टिकट बुक नहीं कर पाते हैं तो आप प्रगति मैदान, सेना भवन, जंतर मंतर, शास्त्री भवन और संसद भवन जाकर ऑफलाइन भी टिकट ले सकते हैं।