डिलीवरी के दौरान ब्लेड से काट दिया नवजात का पेट, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप, जाने पूरा मामला

Uttarakhand Press News, 28 April 2023: आगरा के गंगाराम हॉस्पिटल ट्रांस यमुना में बृहस्पतिवार को मरीज के परिजनों ने हंगामा किया। डिलीवरी के दौरान गलत जगह ब्लेड लग जाने के आरोप लगाए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। नवजात की नाभि से आंत बाहर निकली थी। वहीं, डॉक्टर प्रिया अग्रवाल ने दलील दी है कि जन्मजात विकृति के कारण आंत बाहर हैं।

ये है मामला:
नगला रामबक्स निवासी त्रिमोहन शर्मा ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने पत्नी शीतल को गंगाराम हाॅस्पिटल में सुबह भर्ती कराया था। 12 हजार रुपये में डिलीवरी करने के लिए कहा गया। 10 हजार रुपये जमा कराने के बाद शाम चार बजे प्रसूता को ऑपरेशन थिएटर में ले गए। बाद में कहा कि नवजात की आंत नाभि से बाहर निकली है। इलाज के लिए बड़े हाॅस्पिटल में ले जाएं। इस पर परिजन ने हंगामा कर दिया।

ये लगाया आरोप:
हाॅस्पिटल संचालक डाॅ. प्रिया अग्रवाल पर सिजेरियन डिलीवरी के दौरान ब्लेड लगने से आंत बाहर निकलने के आरोप लगाए गए। पुलिस ने समझाकर शांत कराया। डाॅ. प्रिया अग्रवाल ने बताया कि नवजात को जन्मजात विकृति से आंत बाहर निकल आई हैं।

Read Previous

Nainital News: होम स्टे में महिला से कर्मचारियों ने की दुष्कर्म की कोशिश, तीन धरे…

Read Next

हल्द्वानी: शादी समारोह से घर लौट रहे युवक की कार अनियंत्रित होकर पलट,1 की मौत, दो घायलों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

?>