Nainital News: होम स्टे में महिला से कर्मचारियों ने की दुष्कर्म की कोशिश, तीन धरे…

Uttarakhand Press News, 28 April 2023: भीमताल (नैनीताल)। नौकुचियाताल स्थित एक होम स्टे में कार्यरत तीन कर्मचारियों ने नौकरानी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर करने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। महिला दिल्ली के सैलानियों के साथ यहां घूमने आई थी।

थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि नौकुचियाताल स्थित एक होम स्टे में दिल्ली से सैलानी आए थे। होम स्टे के एक कमरे में सैलानियों के साथ घूमने आई नौकरानी भी ठहरी थी। इस बीच होम स्टे में कार्यरत किशोर राम निवासी बांसतोली कांडा बागेश्वर, राजेश लाल निवासी मंड गोपेश्वर और दीप चंद्र निवासी साकेत काॅलोनी रामनिवास ने नौकरानी के कमरे में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की। महिला के शोरगुल करने पर तीनों आरोपी भाग निकले। थानाध्यक्ष ने बताया कि बृहस्पतिवार को सैलानी ने नौकरानी के साथ दुष्कर्म करने की तहरीर सौंपी। इस आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से तीनों को जेल भेज दिया है।

Read Previous

Covid Update: देश में बीते 24 घंटे में आए कोरोना के 7533 नए केस, सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 53 हजार के पार, 44 की मौत..

Read Next

डिलीवरी के दौरान ब्लेड से काट दिया नवजात का पेट, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप, जाने पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

?>