Gyanvapi Case: सर्वे से इन बातों का होगा खुलासा, सामने आएगी विवादित स्थल की वास्तविकता, इन बिंदुओं पर देनी है सर्वे रिपोर्ट

Uttarakhand Press 04 August 2023: ज्ञानवापी परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण करीब 15 दिनों तक चलेगा। जिसमें कई हकीकत सामने आ सकती है। विवादित स्थल की वास्तविकता क्या है? विवादित स्थल के नीचे जमीन में क्या सच दबा हुआ है? ज्ञानवापी में बने गुंबद कब बनाए गए? तीनों गुंबद कितने पुराने हैं?

वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर का वैज्ञानिक सर्वे जारी है। एएसआई की 64 सदस्यीय टीम के 34 लोग ज्ञानवापी में मौजूद हैं। करीब 15 दिन तक चलने वाले सर्वे से कई हकीकत सामने आ सकती है। विवादित स्थल की वास्तविकता क्या है? विवादित स्थल के नीचे जमीन में क्या सच दबा हुआ है? ज्ञानवापी में बने गुंबद कब बनाए गए? तीनों गुंबद कितने पुराने हैं?

इन बिंदुओं पर देनी है सर्वे रिपोर्ट:

  • वैज्ञानिक जांच में देखा जाएगा कि क्या मस्जिद का निर्माण पहले से मौजूद मंदिर की संरचना के ऊपर किया गया।
  • पश्चिमी दीवार की उम्र और प्रकृति की जांच होगी।
  • तीन गुंबदों के ठीक नीचे सर्वे।
  • सभी तहखानों की जांच व उसकी सच्चाई।
  • इमारत की दीवारों पर मौजूद कलाकृतियों की सूची बनेगी। कलाकृतियों की उम्र और प्रकृति का पता लगाया जाएगा।
  • इमारत की उम्र, निर्माण की प्रकृति का पता भी लगाया जाएगा।
  • इमारत के विभिन्न हिस्सों और संरचना के नीचे मौजूद ऐतिहासिक, धार्मिक महत्व की कलाकृतियों और अन्य वस्तुओं की जांच की भी जांच होगी।

Read Previous

Uttarakhand: रुद्रपुर में दंपती की गला रेतकर हत्या व सास घायल, CCTV में कैद हुई वारदात, आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस

Read Next

Manipur में नहीं थम रही हिंसा, पुलिस शस्त्रागार में तोड़-फोड़; कई घातक हथियार लूटकर फरार हुए उग्रवादी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

?>