आज गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Uttarakhand Press 03 July 2023: Guru Purnima 2023: आज यानी 03 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है। यह त्योहार आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इसे आषाढ़ पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा कहा जाता है। हिंदू धर्म में गुरु को विशेष महत्व दिया जाता है। गुरु ही जीवन में सही राह पर चलना सिखाते हैं। यही वजह है कि गुरु को भगवान से भी ऊपर माना जाता है। कहा जाता है कि गुरु पूर्णिमा के दिन ही महाभारत के रचयिता महर्षि वेदव्यास जन्म हुआ था। वेदव्यास जी ने ही मानव जाति को चारों वेदों का ज्ञान दिया था। ऐसे में इस दिन गुरुओं की विशेष तौर पर पूजा करके उनका आशीर्वाद लिया जाता है। इसके साथ ही ज्योतिष शास्त्र में मान्यता है कि इस दिन राशि के अनुसार कुछ चीजों का दान करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति पूर्ति होती है। चलिए जानते हैं गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए…

मेष राशि
गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर मेष राशि के जातकों को गुड़ और लाल रंग के कपड़े जरूरतमंदों को दान करने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। ‘

वृष राशि
वृषभ राशि के लोगों को गुरु पूर्णिमा के दिन मिश्री का दान करना चाहिए। साथ ही इस दिन वृषभ राशि के लोग अपने पूजा घर में घी की अखंड ज्योति जलाएं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोग गुरु पूर्णिमा के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं और हरी मुंग का दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से दांपत्य जीवन सुखमय होता है।

कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को गुरु पूर्णिमा के दिन गरीब व जरूरतमंद लोगों को चावल का दान करना चाहिए। इससे तनाव से मुक्ति मिलती है।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को गुरु पूर्णिमा के दिन गेहूं का दान करना चाहिए। इससे मान-प्रतिष्ठा बढ़ती है।

कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को गुरु पूर्णिमा वाले दिन किसी योग्य ब्राह्मण को भोजन करार अपने सामर्थ्य अनुसार दक्षिणा देनी चाहिए।

तुला राशि
तुला राशि के लोगों को गुरु पूर्णिमा के दिन कन्याओं को खीर खिलानी चाहिए। ऐसा करने से यश और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को गुरु पूर्णिमा वाले दिन बंदरों को चने और गुड़ खिलाने चाहिए। साथ ही गरीब छात्रों को किताबें व पढ़ने लिखने की चीजें दान करनी चाहिए।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों को गुरु पूर्णिमा के दिन मंदिर में चने का दान देना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

मकर राशि
मकर राशि के जातक गुरु पूर्णिमा के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल का दान करें। ऐसा करने से नौकरी या व्यवसाय में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को गुरु पूर्णिमा के दिन किसी वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों को कपड़े, अन्न का दान देना चाहिए। आप चाहें तो मंदिर में काली उड़द का दान भी कर सकते हैं।

मीन राशि
मीन राशि के लोगों को इस दिन हल्दी और बेसन से बनी मिठाइयां गरीबों और जरूरतमंद लोगों को दान देनी चाहिए। ऐसा करने से मनोकामना पूर्ण होती हैं।

Read Previous

Delhi: पीएम मोदी के आवास के ऊपर देखा ड्रोन, SPG और पुलिस में मचा हड़कंप, तलाश में जुटी एजेंसियां

Read Next

Uttarakhand: बुआ की बेटी से दुष्कर्म करता रहा अधेड़, बनाई अश्‍लील वीडियो, लड़की की शादी तय होने पर पार की दरिंदगी की हद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

?>