12 साल की किशोरी से ई रिक्शा चालक और होमगार्ड ने किया सामूहिक दुष्कर्म, रिश्तेदार के घर जा रही थी पीड़िता

Uttarakhand Press News, 17 April 2023: गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में दिल्ली में रहने वाली आठवीं की छात्रा से होमगार्ड और ई रिक्शा चालक ने सामूहिक दुष्कर्म किया। 12 साल की किशोरी घर से बागपत जा रही थी। लोनी बस डिपो के पास पहुंची तो एक चालक ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने ई रिक्शा में बिठा लिया।

ई रिक्शा चालक किशोरी को लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक होमगार्ड के घर ले गया। यहां दोनों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी घर पर फोन टूटने से नाराज होने के बाद बागपत अपने रिश्तेदार के यहां जा रही थी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Read Previous

प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर शव नाले में फेंका, 20 दिन से लापता थी युवती, आरोपी गिरफ्तार…

Read Next

भारत में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 60 हजार के पार, 24 घंटे में 27 लोगों की मौत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

?>