Chandrayaan 3: 14 जुलाई को होगा लॉन्‍च, ISRO ने बताया कैसे लॉन्चिंग को आम लोग देख सकते हैं लाइव

Uttarakhand Press 08 July 2023: Chandrayaan 3 Launching इसरो ने कहा कि राकेट का इलेक्टि्रकल परीक्षण हो चुका है। चंद्रयान-3 को ले जाने वाले एलवीएम-3 राकेट के प्रक्षेपण को देखने के लिए आम लोग पंजीकरण करा सकते हैं। नागरिकों को https//lvg.shar.gov.in/VSCREGISTRATIO पर पंजीकरण करके इसरो की तरफ से सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा में लांच व्यू गैलरी से लांच देखने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Chandrayaan 3 Launching भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 की उड़ान का गवाह बनने के लिए आम लोगों को आमंत्रित किया है। इसरो ने शुक्रवार को कहा कि राकेट का इलेक्टि्रकल परीक्षण हो चुका है। चंद्रयान-3 को ले जाने वाले एलवीएम-3 राकेट के प्रक्षेपण को देखने के लिए आम लोग पंजीकरण करा सकते हैं।

14 जुलाई को होगा लॉन्च:
इससे पहले इसरो के प्रमुख एस. सोमनाथ ने घोषणा की थी कि 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दोपहर 2.35 पर चंद्रयान-3 को लांच किया जाएगा। अगर सब कुछ ठीक रहा तो 23 या 24 अगस्त को इसका लैंडर चांद की सतह पर उतरेगा। यह चंद्रयान-2 मिशन का ही विस्तार है। उस समय लैंडर आखिरी क्षणों में चांद की सतह पर क्रैश हो गया था।

लैंडर की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की उम्मीद:
चंद्रयान-3, चंद्रयान-2 का फॉलोअप मिशन है, जो चंद्र सतह पर सुरक्षित लैंडिंग और घूमने की संपूर्ण क्षमता प्रदर्शित करता है। चंद्रयान-3 के लैंडर के 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की उम्मीद है।

Read Previous

PM Narendra Modi: दिल्‍ली मैट्रो में दिखा PM Modi का उत्‍तराखंड प्रेम, पिथौरागढ़ की छात्रा से की बात

Read Next

Balasore Train Accident: CBI ने 3 रेल कर्मचारियों को किया गिरफ्तार, सेक्शन इंजीनियर और टेक्नीशियन पर केस दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

?>