रिश्ते पर कलंक: शादी न करने से नाराज होकर बेटे ने ही रेत दिया पिता का गला

Uttarakhand Press 03 August 2023: पड़ोसी प्रांत बिहार के सिवान जनपद के ग्यासपुर गांव के रहने वाले 70 वर्षीय किसान बंका राजभर लार के महाल मंझरिया के दियारा क्षेत्र में बटाही पर खेती करते थे दियारा में झोपड़ी में रहते थे। रविवार की रात किसान बंका की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस को छोटे बेटे धर्मेंद्र पर संदेह हुआ तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

क्षेत्र के महाल मंझरिया के दियारा क्षेत्र में किसान की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके बेटे ने ही गला रेत कर की थी। शादी न करने से नाराज बेटे ने यह कठोर कदम उठाया। बुधवार को पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपित को जेल भेज दिया गया।

पड़ोसी प्रांत बिहार के सिवान जनपद के ग्यासपुर गांव के रहने वाले 70 वर्षीय किसान बंका राजभर लार के महाल मंझरिया के दियारा क्षेत्र में बटाही पर खेती करते थे, दियारा में झोपड़ी में रहते थे। रविवार की रात चाकू से गोद कर किसान बंका की हत्या कर दी गई।

इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस को छोटे बेटे धर्मेंद्र पर संदेह हुआ तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ की तो उसने घटना को अंजाम देने की बात बताई। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह के अनुसार सभी बेटों की शादी बंका ने कर दी थी, धर्मेंद्र की शादी नहीं कर रहे थे। कई बार धर्मेंद्र ने इसके लिए पिता से कहा भी लेकिन वह उसकी बात नहीं सुने। इसको लेकर कई बार विवाद भी हुआ था।

एक दिन पहले उसने पड़िया को भी नाराज होकर चाकू मारा था। जब बंका गहरी नींद में सो रहे थे तो उनकी हत्या कर दिया और फिर चाकू को सरयू नदी में फेंक दिया। इसलिए घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद नहीं हो सका है।

Read Previous

Uttarakhand: रामनगर में नाले उफान पर आने से बही टाटा सूमो, सवार आठ लोगों में एक की मौत, अन्य घायल

Read Next

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में बड़ा फैसला, मुस्लिम पक्ष को झटका, जारी रहेगा एएसआई का सर्वे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

?>