![](https://uttarakhandpress.com/wp-content/uploads/2023/06/kkkkk.webp)
Uttarakhand Press 29 June 2023: लालकुआं। बिंदुखत्ता के पुरानाखत्ता में घर पर फर्राटा पंखा शिफ्ट करने के दौरान करंट लगने से महिला की मौत हो गई। घटना से घर में मातम पसरा है।
बुधवार को पुरानाखत्ता निवासी लक्ष्मण खत्री की पत्नी माया (55) बारिश में भीगा फर्राटा पंखा घर के अंदर रख रही थीं। पंखा छूते ही उन्हें करंट लग गया और वह अचेत होकर जमीन पर गिर गईं। वहां से गुजर रहे भतीजे ने महिला को जमीन पर पड़ा देखकर शोर मचाया। परिजन उन्हें आनन-फानन अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने माया को मृत घोषित कर दिया। महिला की दोनों बेटियों का विवाह हो चुका है जबकि बेटा विनोद अविवाहित है। पति लक्ष्मण जनरल स्टोर और टेंट हाउस चलाते हैं। महिला का मायका लालकुआं वार्ड नंबर दो में है। वह कांग्रेसी नेता पूरन सिंह रजवार की छोटी बहन थीं। विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी संजय प्रसाद ने बताया कि कर्मचारियों को मौके पर भेजकर घटना की जांच की जाएगी।