पत्नी ने मायके से संग चलने से मना किया तो युवक ने मार दी गोली और बोला- वो बनाती है वीडियो …

Uttarakhand Press News, 02 May 2023: दिल्ली के भारत नगर क्षेत्र स्थित मायके से साथ चलने से मना करने पर एक युवक ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली उसकी पीठ पर लगी। घायल महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गाजियाबाद निवासी सुहैल कुरैशी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद कर लिया है।

29 अप्रैल की रात पुलिस को भारत नगर इलाके में एक महिला को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि महिला अभी बयान देने की हालत में नहीं है। परिवार वालों से पूछताछ में पता चला कि महिला का पति उसके घर आया था और वह इस बात से नाराज था कि शादी के तीन साल बाद भी वह गाजियाबाद में उसके साथ नहीं रह रही है। वह महिला के मायके में उसे साथ चलने के लिए मनाने आया था। लेकिन महिला के मना करने पर नाराज होकर उसने गोली चला दी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी सुहैल कुरैशी (23) को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि तीन साल पहले उसकी पीड़िता से शादी हुई थी। वह अपनी पत्नी से भी खुश नहीं था क्योंकि उसे वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर अपलोड करने का शौक था।

जब शनिवार रात वह उसे अपने साथ चलने के लिए मनाने आया तो वह चिल्लाने लगी जिससे नाराज होकर उसने जान मारने की नीयत से उसपर गोली चला दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी रेहड़ी पटरी पर दुकान करता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Read Previous

Uttarakhand News: काम की खबर: अब दस साल पुराना आधार कार्ड अपडेट कराना है कंपलसरी, यहां मिलेगी पूरी डिटेल

Read Next

Nainital: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, सगाई कार्यक्रम से लौट रहे थे लोग, एक की मौत, पांच घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

?>