किशोरी को अगवा कर दो भाइयों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, धर्मांतरण कराने ले गए मौलवी के पास

Uttarakhand Press 19 June 2023: बदायूं में नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने गांव के दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह भी आरोप है कि आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद उसका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की।

बदायूं के बाजार में खरीदारी करने आई किशोरी का उसके ही गांव के दूसरे समुदाय के दो सगे भाइयों ने अपहरण कर लिया। दोनों ने अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की गई।

किसी तरह से पीड़िता आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को बताया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और धर्मांतरण के प्रयास की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Read Previous

Uttarakhand: मां की गोद से गायब हुआ मासूम, तलाश में पुलिस की चार अलग-अलग टीमें रवाना

Read Next

जन्मदिन की पार्टी मनाने घर से निकले चार दोस्त, ट्रक हादसे में तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

?>