Tourists Rush in Nainital: गर्मी से राहत को उत्‍तराखंड के नैनीताल की ओर बढ़ रहे दिल्‍ली वालों के कदम…

Uttarakhand Press News, 29 May 2023: इन दिनों स्‍कूलों की छुट्टी होने के साथ ही पर्यटन सीजन भी पीक पर चल रहा है। ऐसे में दिल्‍ली वालों के कदम उत्‍तराखंड के इस शहर की ओर बढ़ रहे हैं। जी हां, नैनीताल शहर में पर्यटन सीजन पीक पर पहुंच गया है। पर्यटकों की आमद से शहर पैक हो गया है।

वीकेंड पर रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। इससे परिवहन निगम को अच्छा मुनाफा हो रहा है। हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि रविवार को दिल्ली 23 बसें गई, जिसमें 11 अतिरिक्त बसें थीं। वहीं नैनीताल में भी यात्रियों की संख्या बढ़ी। बसों की संख्या कम होने पर यहां फेरे बढ़ाए गए। किसी यात्री को बेबस नहीं होना पड़ा।

पर्यटकों की आमद से पैक हुआ शहर:
वहीं रविवार को वाहनों का दबाव बढ़ा तो पुलिस ने सुबह से ही पर्यटक वाहनों को एंट्री प्वाइंट पर रोक दिया। जहां से शटल सेवा के माध्यम से पर्यटकों को शहर तक लाया गया। जिसके बावजूद शहर में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। कारोबार में उछाल देख कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। शहर में शुक्रवार रात से ही पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी थी, जो रविवार शाम तक भी जारी रहे।

पर्यटकों की भारी आमद से शहर के अधिकांश होटल पैक हो चुके हैं। शहर पहुंचे पर्यटकों ने चिड़ियाघर, वाटरफाल, केव गार्डन, बाटनिकल गार्डन, हिमालय दर्शन, स्नोव्यू समेत अन्य पर्यटन स्थलों में जमकर सैर सपाटा किया। नैनी झील में नौकायन करने वाले पर्यटकों का दिनभर तांता लगा रहा। पर्यटक बड़ा बाजार, पंत पार्क, तिब्बती बाजार व मालरोड से जमकर खरीदारी करते दिखे। वहीं, शाम को मालरोड में चहलकदमी करने वाले पर्यटकों की भी भीड़ नजर आई।

पर्यटकों की आमद बढ़ने से होटल कारोबारियों के साथ ही छोटे-मोटे कार्यों में लगे कारोबारियों का काम चल पड़ा है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि अब 20 जून तक पर्यटन कारोबार इसी तरह चलता रहेगा। मैदानी क्षेत्रों के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते पर्यटन नैनीताल पहुंचेंगे। आसपास के पर्यटन स्थल भी फुल, कैंची धाम जाने वालों का ताताशहर के साथ ही आसपास के पंगोट, घुघुखान, किलबरी, कुंजखड़क, भवाली, भीमताल, मुक्तेश्वर क्षेत्र भी पर्यटकों की आमद से फुल हो चुके हैं।

कैंची धाम भी जा रहे पर्यटक:
नैनीताल पहुंच रहे पर्यटक कैंची धाम भी जा रहे हैं। ऐसे में भवाली रोड पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। जिससे जाम की स्थिति से भी गुजरना पड़ रहा है। एंट्री प्वाइंट पर ही रुकी वाहनों की राहशहर में सुबह से ही पार्किंग स्थल फुल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने विशेष यातायात प्लान लागू कर दिया।

नैनीताल जाने वाले पर्यटकों को रूसी और नारायण नगर क्षेत्र में ही रोक दिया गया। जहां से शटल सेवा के माध्यम से पर्यटकों को शहर तक भेजा गया। हालांकि भीतर पार्किंग स्थलों में स्थान खाली होने पर बीच-बीच में पर्यटक वाहनों को एंट्री भी मिलती रही।

सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि शाम तक बाइपास और नारायण नगर में करीब एक हजार वाहन पार्क हो चुके है। आगामी दिनों में भी वाहनों की आमद अधिक रही तो विशेष यातायात प्लान लागू रहेगा।

Read Previous

18 साल से कम उम्र में लड़की की शादी का मामला, उत्तराखंड HC ने मुस्लिम बोर्ड से मांगा जवाब

Read Next

Uttarakhand: फोटो खिंचवाने के शौक ने ली जान, देहरादून से मसूरी घूमने आए थे दो युवक..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

?>