पार्टी के दौरान हुआ झगड़ा फिर दोस्तों ने कर दी युवक की हत्या, शव को लगाया ठिकाने…

Uttarakhand Press News, 03 May 2023: द्वारका जिले के उत्तम नगर इलाके में पार्टी करने के दौरान दोस्तों ने एक युवक की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने सामान डिलीवरी करने वाले वाले बड़े बैग में उसका शव डालकर नजफगढ़ नाले में फेंक दिया। लेकिन राहगीरों ने उनको बैग डालते हुए देख लिया। आरोपी तो फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने शव को बरामद कर लिया।

मृतक की शिनाख्त उमेश कुमार (25) के रूप में हुई। उसके परिजनों से पूछताछ करते हुए पुलिस की टीम आरोपियों तक जा पहुंची। पुलिस ने छानबीन के बाद शुभम उर्फ विराज (26) और इसकी पत्नी फातिमा (24) को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या करने वाला मुख्य आरोपी सन्नी फिलहाल फरार है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश कर रही हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार दोपहर के समय किसी राहगीर ने सूचना दी थी कि नजफगढ़ नाले में शिव विहार, जेजे कालोनी, उत्तम नगर के पास ने किसी ने भारी बैग नाले में डाला है। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। छानबीन के बाद बैग को बाहर निकाला गया तो उसमें युवक का शव बरामद हुआ। बाद में युवक की पहचान उमेश के रूप में हुई। उमेश परिवार के साथ विकास नगर इलाके में अपने चाचा के साथ रहता था। उमेश के परिजनों ने बताया कि रविवार को वह अपने दोस्त सन्नी के घर पार्टी करने की बात कर गया था। पुलिस की टीम वहां पहुंची तो घर बंद मिला। छानबीन के बाद पुलिस ने मंगलवार को दंपती को दबोच लिया। घटना वाले दिन सन्नी के कमरे पर शुभम और उसकी पत्नी फातिमा भी मौजूद थी। किसी बात पर सन्नी और उमेश का झगड़ा हुआ। बाद में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव को सन्नी और शुभम ने एक बैग में डालकर नाले में डालने का प्रयास किया, लेकिन फौरन लोगों ने देखकर पुलिस को खबर दे दी। अब पुलिस सन्नी की तलाश कर रही है।

Read Previous

Coronavirus in India: 24 घंटे में कोरोना के 3,720 नए केस, 20 की मौत, 40 हजार के करीब हुए एक्टिव केस

Read Next

चिकन रोल में स्वाद न आने पर कारीगर की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

?>