महज इस बात पर ससुरालवालों ने दामाद को जिंदा जला दिया, पत्नी ने भी दिया था साथ, जानें पूरा मामला

Uttarakhand Press 24 July 2023: उत्तर प्रदेश के आगरा में ससुराल में बुरी तरह जला धर्मेंद्र जिंदगी की जंग हार गया। उसे दिल्ली एम्स के लिए रेफर किया गया था। भाई लोकेश ने धर्मेंद्र की पत्नी प्रीति, सास शीला और साले अजय के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

लोकेश ने बताया कि भाई की शादी चार साल पहले हुई थी। दो बच्चे हैं। प्रीति विवाद के चलते तीन महीने से मायके में थी। धर्मेंद्र घटना वाले दिन प्रीति को ससुराल से लेने गया था। आरोप है कि ससुरालियों ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। थानाध्यक्ष सुमनेश विकल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है।

यह था मामला:
मामला ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र का है। बताया गया है कि दामाद ट्रांस यमुना स्थित अपनी ससुराल में आया था। उसकी पत्नी भी वहीं पर मौजूद थी। उसने ससुराल वालों को मकान बनवाने के लिए दो लाख रुपये दिए थे। उसे कुछ पैसों की जरूरत थी। इसलिए उसने ससुराल वालों से ये रकम मांगी। ये रकम न देनी पड़े इसलिए साले, सास और पत्नी ने मिलकर उसकी जान लेने का प्रयास किया।

दिल्ली किया गया था रेफर:
बताया गया है कि दामाद के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। किसी तरह आग बुझाई जा सकी। इसके बाद उसे गंभीर जली अवस्था में उपचार के लिए एसएन अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उपचार के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया है। वहीं अपने बयान में दामाद ने कहा कि वो ससुराल वालों को दिए गए दो लाख रुपये वापस मांगने के लिए गया था। तभी साले, सास और पत्नी ने मिलकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

बोला पत्नी से चाहिए तलाक:
पीड़ित ने गुहार लगाई कि उसकी रकम वापस करा दी जाए और उस पत्नी से तलाक दिला दिया जाए, जो महज दो लाख रुपये के लिए उसकी जान लेने के लिए उतारू हो गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी साले, सास और पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Read Previous

फेसबुक वाला प्यार, दो बच्चों और पति को छोड़कर पाकिस्तान पहुंचीं भारत की अंजू

Read Next

Nainital Metropole: शत्रु संपत्ति 134 अवैध कब्जों को ढहाए, अब 8.72 एकड़ भूमि पर बनेगी पार्किंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

?>