लड़के ने हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया, धर्म बदलवाकर निकाह किया, लगातार करता रहा शारीरिक शोषण…

Uttarakhand Press News, 17 May 2023: इन दिनों ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म काफी चर्चा में है। इसमें लव जिहाद पर एक स्टोरी दिखाई गई है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आया है। यहां की एक महिला सामने आई और फिल्म में दिखाई गई स्टोरी की तरह ही उसके साथ हुए धोखे की कहानी बताई। उसने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि फिल्म देखने के बाद उसे हिम्मत आई। इसके बाद ही वह आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंची। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

प्रेम नहीं लव जिहाद के मिशन पर राजा:
पीड़िता ने बताया कि राजा नाम के मुस्लिम लड़के ने उसे हिंदू बनकर अपने प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद उसे परिवार से मिलाने के बहाने बुलाया और बंधक बनाकर निकाह पढ़ाया। इसके बाद जबरन बच्चे पैदा किए। दिन-ब-दिन वह और उसका परिवार उसे प्रताड़ित करने लगा। बताया कि एक दिन घर की सफाई करते हुए उसे कुछ सबूत मिले। इससे पता चला कि वह पहले भी कई लड़कियों से निकाह करके उन्हें छोड़ चुका है। वह प्रेम के नहीं बल्कि लव जिहाद के मिशन पर है।

‘द केरला स्टोरी’ फिल्म देखकर आई हिम्मत:
बताया कि जब मैनें इसके बारे में उससे पूछा तो वह और अधिक प्रताड़ित करने लगा। कुछ दिन बाद उसने तलाक..तलाक…तलाक बोलकर उससे रिश्ता खत्म कर लिया। यही नहीं बच्चों के साथ उसे घर से निकाल फेंका। तब से वह घुट-घुट कर जी रही है। अब उसने ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म देखी तो हिम्मत आई और उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने की ठानी है। इसी के लिए उसने थाने में तहरीर दी है।

बातचीत में अपना नाम राजा बताया :
मामला रकाबगंज थाना क्षेत्र का है। यहां एक महिला ने तहरीर दी। बताया कि वर्ष 2017 में उसके फोन पर एक नंबर से मिस कॉल आई। फोन करने पर सामने बात कर रहे युवक ने अपना नाम राजा बताया। पहचान न होने के कारण मैंने फोन काट दिया। इसके बाद राजा लगातार फोन करने लगा। उसने मेरे परिवार की कई पहचान ढूंढ ली और उसका हवाला देकर बात करने लगा। वह खुद को हमेशा हिंदू बताता और उसके साथ दोस्ती करने को कहा।

घर पहुंचने पर जानकारी हुई कि वह हिंदू नहीं है:
बताया कि पहले तो उसने मना किया लेकिन राजा उसके परिवार के बारे में जानकारी लेकर उसे जानने का हवाला देकर उसे दोस्ती के लिए राजी कर लिया। इसके बाद एक दिन उसने अपने घर वालों से मिलने के लिए बालूगंज स्थित अपने घर बुलाया। बताया कि जब वह उसके परिवार से मिलने उसके घर गई तो उसके होश उड़ गए। वहां पहुंचने पर उसे जानकारी हुई कि राजा हिंदू नहीं बल्कि गैर समुदाय का है।

लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा:
बताया कि जानकारी होने पर उसने विरोध किया और वहीं से जाने लगी। इस पर राजा व परिवार वालों ने उसे बंधक बना लिया। इसके बाद एक मौलवी को घर बुलाया। जबरन धर्म परिवर्तन कराया निकाह किया। निकाहनामे पर भी जबरन दस्तखत करा लिए। इसके बाद लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। घर में नौकरानी समझकर काम कराता। थकान या बीमार होने पर भी प्रताड़ित करता। राजा और घर वाले धर्म को लेकर आए दिन ताने मारते।

बच्चा पैदा करके घर से निकाल दिया:
बताया कि बिना मेरी इच्छा के मुझ पर बच्चा पैदा करने का दबाव बनाया। जबरन उसने बच्चा भी पैदा कराया। पीड़िता ने बताया कि घर में काम करते समय एक दिन कुछ सबूत मिले। इससे पता चला कि राजा खान इससे पहले भी कई लड़कियों के साथ निकाह करके उन्हें छोड़ चुका है। कई लड़कियों की जिंदगी खराब कर चुका है। राजा प्रेम के नहीं बल्कि लव जिहाद के मिशन पर है। पीड़िता ने जब इस बारे में राजा से बात की तो पूरे परिवार ने उसे बुरी तरह पीटा। इसके बाद तलाक बोलकर बच्चे सहित घर से निकाल दिया।

मुकदमा हुआ दर्ज :
धोखा मिलने के बाद पीड़िता ने हिम्मत करके रकाबगंज थाने में तहरीर दी। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यहां उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई। इस पर उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर रकाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read Previous

गूगल पर सर्च किया था फंदे में गांठ लगाने का तरीका, पत्नी और बेटी की कर दी हत्या फिर खुद फंदे पर लटका..

Read Next

Uttarakhand: हाईकोर्ट ने कहा-धर्म का नहीं होना चाहिए कोई परहेज,ध्वस्त होने चाहिए अवैध धार्मिक निर्माण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

?>