बरेली : शबाना ने शिवानी बनकर प्रेमी अरविंद के साथ लिए सात फेरे, तीन तलाक और हलाला को बताया बहुत खराब

Uttarakhand Press 4 October 2023: बरेली में फरीदपुर के गांव भगवंतापुर की शबाना ने धर्म परिवर्तन कर अपने प्रेमी अरविंद के साथ मंगलवार को मढ़ीनाथ स्थित आश्रम में सात फेरे लिए। शबाना ने अपना नाम अब शिवानी कर लिया है।

अरविंद और शबाना के गांव की दूरी एक किमी है। दोनों के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी में धर्म बाधक बन रहा था। ऐसे में दोनों ने परिवार वालों से बगावत कर विवाह बंधन में बंधने का फैसला किया।

21 साल की है शबाना:
शबाना की प्रारंभिक शिक्षा मदरसे में हुई है। उसने बताया कि वह 21 वर्ष की है और बालिग है। गांव केरुआ निवासी अरविंद पेंटिंग का काम करता है। मंगलवार को दोनों मढ़ीनाथ स्थित आश्रम पहुंचे। यहां आचार्य पंडित ने शुद्धिकरण कराने के बाद दोनों का विवाह संपन्न कराया।

शबाना ने बताया कि वह आठ भाइयों की इकलौती बहन है। उनकी मां का निधन हो चुका है। वह भगवान शिव की पूजा और भोलेनाथ का जप करती हैं। उसने कहा कि हिंदू धर्म में महिलाओं का सम्मान होता है। उनकी हिंदू धर्म के प्रति अपार आस्था है। शबाना ने तीन तलाक और हलाला बहुत गलत प्रथा बताया।

Read Previous

दर्दनाक हादसा: वाराणसी में कार और ट्रक की भिड़ंत में आठ लोगों की मौत, काशी से दर्शन-पूजन कर घर लौट रहे थे सभी

Read Next

दिल्ली : यमुना खादर के पानी में डूबकर जुड़वां भाइयों की मौत, एक को बचाने की जद्दोजहद में गई दूसरे की भी गई जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

?>