गोमांस ले जाने के आरोप में सात गिरफ्तार, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने गुस्से में आकर जलाई कार

Uttarakhand Press 25 September 2023: कर्नाटक के डोड्डाबल्लापुर के पास रविवार को अवैध रूप से गोमांस ले जा रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि छह वाहनों से करीब 18 टन गोमांस बरामद किया गया।

कार में लगाई आग:
बवाल उस वक्त खड़ा हो गया, जब श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं ने डोड्डाबल्लापुर में एक पर्यटन स्थल के पास गोमांस ले जा रहे वाहनों को रोका। वाहनों में गोमांस मिलने के बाद कार्यकर्ताओं ने काफिले में शामिल एक कार में आग लगा दी।

21 लोग गिरफ्तार:
हालांकि, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सख्ती करते हुए अवैध रूप से गोमांस ले जा रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं, टाटा इंडिका कार में आग लगाने के आरोप में 14 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

कार्यकर्ताओं ने दी गालियां:
बंगलूरू ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं ने रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वाहनों को रोका और गाड़ी चला रहे लोगों को गालियां देना शुरू कर दिया। छह वाहनों में एक टाटा इंडिका कार और कई पिकअप ट्रक शामिल थे।

पुलिस पर आरोप:
वहीं दूसरी ओर, श्रीराम सेना के महासचिव सुंदरेश नागरल ने पुलिस पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि टोलगेट पर मौजूद पुलिस ने गोमांस ले जा रहे वाहनों को रोकने की जगह वहां से जाने दिया। इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि कार्यकर्ताओं को क्यों गिरफ्तार किया गया? नागरल ने जिला प्रशासन से सतर्कता बढ़ाने के लिए घटनास्थल का दौरा करने की मांग की।

Read Previous

नैनीताल: मां नंदा देवी मेले को मिलेगी राजकीय पहचान, हुई यह घोषणा..

Read Next

Uttarakhand: देहरादून में दो दिन से लापता व्यक्तियों का शव मिला खाई में, मची सनसनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

?>