Uttarakhand Press News, 8 February 2023: देश-विदेश में विख्यात कैंची मंदिर में बाबा नीब करौरी महाराज की स्मृतियां संजोने के लिए म्यूजियम बनाया जाएगा। पर्यटन विभाग ने कैंची में पार्किंग, रेस्टोरेंट के साथ ही म्यूजियम बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। म्यूजियम में बाबा से जुड़ी स्मृतियों को विभिन्न माध्यमों से सहेजा जाएगा।
भवाली से नौ किलोमीटर दूर स्थित कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के भक्तो की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। क्षेत्र में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पर्यटन विभाग ने 163 वाहनों की पार्किंग का प्रस्ताव शासन को भेजा है। उसी प्रस्ताव के तहत कैंची में अब एक म्यूजियम और रेस्टोरेंट का प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया गया है। शासन से जल्द इसकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद हैं।
कैंची में पार्किंग के साथ म्यूजियम और रेस्टोरेंट को भी प्रस्ताव में शामिल कर 5.50 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। म्यूजियम की देखरेख करने का जिम्मा कैंची मंदिर ट्रस्ट को दिया जाएगा। इस संबंध में प्रबंधन के लोगों के साथ बैठक हो चुकी हैं।
बृजेंद्र पांडेय, जिला पर्यटन अधिकारी
पर्यटन विभाग ने म्यूजियम का प्रस्ताव शासन को भेजा है। म्यूजियम में बाबा से जुड़ी सभी चीजों की जानकारी के साथ.साथ उनके जीवनी के बारे में सभी जानकारी उसमें उपलब्ध होगी। इसके साथ ही बाबा की ओर से देश भर में स्थापित किए गए मंदिरों के इतिहास को भी यहां संजोया जाएगा। बाबा पर बनी छोटी-छोटी वीडियो भी यहां दिखाई जा सकेंगी।