मस्जिद में नाबालिग लड़के के साथ मौलाना ने की गंदी हरकत, मासूम ने परिवार को बताया सच, आरोपी अरेस्ट

Uttarakhand Press 25 September 2023: कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां एक मस्जिद में मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले एक मौलाना ने नाबालिग लड़के का यौन उत्पीड़न किया। फिलहाल, कर्नाटक पुलिस ने सोमवार को आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है।

मस्जिद में नाबालिग लड़के का यौन शोषण:
समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, आरोपी की पहचान 25 वर्षीय मौलाना अब्दुल समद जियायी के रूप में हुई है। पीड़िता के पिता की शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, लड़का हर दिन मस्जिद में कुरान की आयतें पढ़ने जाता था और उसी दौरान उसके साथ दरिंदगी होती थी।

नाबालिग ने घर आकर परिवार को बताया दर्द:
आरोपी ने लड़के को फुसलाया और 23 सितंबर की रात को कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया। नाबालिग लड़के ने घर आकर इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद वे हैरान हो गए। इसके बाद पीड़ित का पिता उसे लेकर शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचा।

आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत किया गिरफ्तार:
कुमटा पुलिस ने पूरी घटना की शिकायत दर्ज कर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को जिला सत्र न्यायालय ने पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

फिलहाल, मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है और आरोपी मौलाना से पूछताछ जारी है।

Read Previous

Uttarakhand: नैनीताल में 22 भवनों से 24 परिवार सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित, घरों पर लगाए जा रहे लाल निशान

Read Next

Uttarakhand: जोशीमठ के अस्तित्व पर मंडरा रहा खतरा, जीएसआई ने पाई 42 नई दरारें, खतरे में जिंदगियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

?>