जादू टोना करवाने का था शक तो चाकू मारकर कर दी हत्या, चचेरे भाई को भी किया घायल, आरोपी गिरफ्तार

Uttarakhand Press 09 August 2023: जाफरपुर कलां के सुरहेड़ा गांव में सोमवार दोपहर एक शख्स ने पड़ोसी किसान सुनील (47) की चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। बीच-बचाव को पहुंचे चचेरे भाई राजपाल (58) पर भी चाकू से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। दोनों भाइयों को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां सुनील को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे मृतक पर जादू टोना करवाने का शक था। पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर 12:45 बजे पुलिस को दो लोगों को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि सुनील को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। छानबीन में पता चला कि दोपहर में सुनील खेत में काम कर घर लौट रहा था। घर के पास ही वह दुकान पर बैठकर समोसा खाने लगा।

इसी दौरान विनोद उसके पीछे से आया और सुनील की आंख पर चाकू से हमला कर दिया। सुनील के नीचे गिरते ही आरोपी उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने लगा। सुनील के चचेरे भाई राजपाल अपने घर में सीसीटीवी कैमरा देख रहा था।

उसने विनोद को सुनील पर हमला करते देखा। वह भागकर दुकान पर पहुंचा और बीच बचाव की कोशिश की तो उसे भी चाकू मारे गए। गांव वालों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले अपने खेत में शौच करने को लेकर सुनील का विनोद से झगड़ा हुआ था। पुलिस ने कुछ देर बाद आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में विनोद ने बताया कि उसे संदेह था कि सुनील ने उस पर कुछ जादू टोना किया है। इसी वजह से उसने हमला किया।

Read Previous

Uttarakhand: कोटद्वार में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

Read Next

Delhi: मायापुरी की फैक्टरी में आग लगने से मचा हड़कंप, दो कांस्टेबल समेत नौ लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

?>