हैवानियत: 12 साल की बालिका से आठ युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, हालत गंभीर..

Uttarakhand Press News, 08 June 2023: बिहार के बगहां के लौकरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को 12 वर्षीय बालिका को उसके मौसा बाइक से घर छोड़ने जा रहे थे। रात लगभग साढ़े नौ बजे उन्होंने शौच के लिए बाइक रोकी। तभी वहां एक बाइक पर दो युवक पहुंचे और बालिका से छेड़छाड़ शुरू कर दी।

12 वर्षीय बालिका से मंगलवार की रात आठ युवकों ने दुष्कर्म किया। बचाने की कोशिश पर आरोपियों ने बालिका के मौसा को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी बालिका को गन्ने के खेत में छोड़कर भाग गए। गंभीर हालत में बालिका को बेतिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, जनपद से सटे बिहार के बगहां के लौकरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को 12 वर्षीय बालिका को उसके मौसा बाइक से घर छोड़ने जा रहे थे। रात लगभग साढ़े नौ बजे उन्होंने शौच के लिए बाइक रोकी। तभी वहां एक बाइक पर दो युवक पहुंचे और बालिका से छेड़छाड़ शुरू कर दी।

मौसा ने विरोध किया तो उन्हें मारने-पीटने लगे। इसी बीच छह अन्य युवक पहुंच गए। सभी ने बालिका के मौसा को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद बालिका को गन्ने के खेत में ले गए और रातभर दुष्कर्म किया। बालिका के घायल मौसा बुधवार भोर में किसी तरह थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

तत्काल पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और बालिका की तलाश शुरू की। थोड़ी देर में खून से लथपथ बालिका अर्द्धबेहोशी की हालत में गन्ने के खेत में मिली। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

रामनगर के डीएसपी नंदजी प्रसाद ने बताया कि आठों आरोपियों चंदन महतो, जीवन शर्मा, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, सरदार महतो, कांतिलाल महतो, मुन्ना महतो और रविंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया है। सभी की उम्र 19 से 24 वर्ष के बीच है। वे लौकरिया थाना क्षेत्र के मझौआ गांव के रहने वाले हैं।

Read Previous

लिव-इन में रह रही 32 साल की महिला की 56 वर्षीय पार्टनर ने की हत्या, शव के टुकड़े कर कुकर में उबाले

Read Next

Uttarakhand: अब सेटेलाइट से पकड़े जाएंगे सरकारी जमीनों के कब्जे, तैयार किया जा रहा विशेष पोर्टल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

?>