Uttarakhand: सब्जी मंडी में चला बुल्डोजर, 150 से अधिक रेहड़ी व फड़ किए ध्वस्त

Uttarakhand Press 09 September 2023: देहरादून : निरंजनपुर सब्जी मंडी में मंडी प्रशासन की ओर से शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की गई। मंडी अध्यक्ष कुलदीप बुटोला की देखरेख में बाजार पुलिस चौकी ने अवैध तरीके से संचालित की जा रही करीब 150 से अधिक रेहड़ी व फड़ पर बुल्डोजर चलाया। बताया जा रहा है कि ये सभी रेहड़ी-फड़ी संचालक बाहरी राज्यों से आकर यहां पक्का कब्जा जमाकर बैठे हुए थे।

इसके अलावा अन्य फड़ व रेहड़ी संचालकों को भी चिह्नित किया जा रहा है, जो अवैध ढंग से कब्जा जमाकर यहां बैठे हुए हैं। सब्जी मंडी में बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों के लोग हैं, जोकि अवैध ढंग से रेहड़ी व फंड लगा रहे हैं। कई बार मंडी में सामान खरीदने के लिए जाने वालों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आती रहती हैं। गुरुवार को किसी व्यक्ति ने मंडी अध्यक्ष कुलदीप बुटोला से मारपीट संबंधी शिकायत दर्ज करवाई थी।

शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जब उन्होंने मंडी का सर्वे करवाया तो पता चला कि मंडी में 150 से अधिक दुकानदारों ने अवैध ढंग से रेहड़ी व फंड लगाए हैं। इनमें से 30 से अधिक फंड ऐसे हैं जोकि पक्के हो चुके हैं। उन्होंने तत्काल इस संबंध में पटेलनगर कोतवाली से फोर्स मांगी। शुक्रवार को बाजार चौकी इंचार्ज सनोज कुमार फोर्स के साथ मंडी पहुंचे।

इसके अलावा मंडी प्रशासन की ओर से भी कुछ पीआरडी जवानों को अवैध कब्जे हटाने के लिए तैनात किया गया। मंडी प्रशासन की देखरेख में एक किनारे से अवैध रेहड़ी व फंड को हटाते हुए बुल्डोजर आगे बढ़ा। दोपहर तक बड़ी संख्या में अवैध कब्जों को हटा दिया गया। इसके अलावा मंडी स्टाफ को आढ़त, फंड व रेहड़ी लगाने वालों का सत्यापन करना शुरू कर दिया गया है।

मंडी अध्यक्ष ने बताया कि मंडी में किसी भी तरह अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गलत काम करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई होगी। इस मौके पर मंडी उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह बिष्ट, प्रदीप शर्मा, मंडी निरीक्षक अजय डबराल, दिनेश असवाल, दिनेश डोभाल, विकास चौधरी, उप निरीक्षक प्रवेश शर्मा, पीआरडी कमांडर वीर सिंह रावत भी मौजूद रहे।

आखिर किसकी शह पर हो रहे हैं अवैध कब्जे निरंजनपुर सब्जी मंडी में सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए पूरा फोर्स तैनात है। मंडी के पदाधिकारी वहीं बैठते हैं, लेकिन यह भी जांच का विषय है कि आखिर किसकी शह पर मंडी में अवैध रेहड़ी व फंड लगाए जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो मिलीभुगत के चलते मंडी में अवैध ढंग से रेहड़ी व फड़ लगाए जा रहे हैं, इसकी सूचना मंडी पदाधिकारियों को होती है, लेकिन कार्रवाई नहीं होती।

Read Previous

Morocco Earthquake: 6.8 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, 296 से ज्यादा की मौत, सैकड़ों घायल

Read Next

Uttarakhand: चालक को आई झपकी, पेड़ से टकराई स्कार्पियो कार, दो की मौत, दो गंभीर घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

?>