Uttarakhand Press 27 July 2023: छात्रा के घर बर्थडे पार्टी थी जिसमें परिवार के सभी लोग थे। तभी उसको चक्कर आया और वह गिर पड़ी। घरवाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर ले गए जहां पर डॉक्टरों ने छात्रा के गर्भवती होने की जानकारी परिवार को दी। छात्रा के मुताबिक उससे दुष्कर्म कर शिक्षक ने वीडियो बना लिया था। उसके बाद डरा-धमका कर लगातार दुष्कर्म कर रहा था
मानिकपुर क्षेत्र के एक कॉलेज में कक्षा 10 की 16 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामना आया है। छात्रा के पांच माह की गर्भवती होने पर स्वजन को जानकारी हुई तो कॉलेज प्रशासन में खलबली मच गई। किशोरी की तहरीर पर कॉलेज के संविदा शिक्षक पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
कई माह से दरिंदगी कर रहा था शिक्षक:
शिक्षक छात्र के साथ कई माह से दरिंदगी कर रहा था। छात्रा के मुताबिक, उससे दुष्कर्म कर शिक्षक ने वीडियो बना लिया था। उसके बाद डरा-धमका कर लगातार दुष्कर्म कर रहा था।
डॉक्टर ने टेस्ट के बाद दी छात्रा के गर्भवती होने की जानकारी:
बताते हैं कि मंगलवार को छात्रा के घर बर्थडे पार्टी थी, जिसमें परिवार के सभी लोग थे। तभी उसको चक्कर आया और वह गिर पड़ी। घरवाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने छात्रा के गर्भवती होने की जानकारी परिवार को दी।