Uttarakhand Press News, 08 April 2023: फैक्टरी से लौटा एक श्रमिक अपने साथी के साथ देर रात गंभीर हालात में सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस से एसटीएच भिजवाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके साथी का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार बनभूलपुरा के आजाद नगर स्थित लाइन नंबर 12 निवासी राहुल पाल (30) बृहस्पतिवार शाम ड्यूटी से घर लौटा और 8:30 बजे अपने दोस्त के साथ स्कूटी से कहीं चला गया। तब से परिजनों को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। देर रात करीब 12:30 बजे गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को राहुल और उसका साथी मुखानी स्थित एक कॉम्पलेक्स के पास सड़क किनारे पड़े मिले। पुलिस ने 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके साथी को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया। मृतक की शिनाख्त होने पर पुलिस ने उसके परिजनों को जानकारी दी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं उसके साथी की इलाज एसटीएच में चल रहा है।